महासमुन्द

पौने 3 हजार बेरोजगार युवाओं को मिली राशि
04-May-2023 2:47 PM
पौने 3 हजार बेरोजगार युवाओं को मिली राशि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 4 मई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले माह 30 अप्रैल को बेरोजगारी भत्ता योजना की राज्य में 67 हजार लोगों को राशि अंतरित की थी। जिसमें जिले के 2797 पात्र शिक्षित बेरोजगार युवाओं को भी राशि उनके बैंक खातों में आयी है। उप संचालक रोजगार ने बताया कि जिले में अब तक 5732 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें 2993 आवेदन पात्र हैं। कुल प्राप्त आवेदनों में से 27 लोगों ने अपील दाखिल की है। जिन पर सुनवाई 9 मई को कार्यालय कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में दोपहर 1.30 बजे से होगी। सभी 27 संबंधित आवेदनकर्ताओं को उनके दर्ज मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए सूचना भेजी जा रही है।


अन्य पोस्ट