महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 मई। अटल इनोवेशन मिशन, अखिल अर्थडे के अवसर पर भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद में शाला के 500 से अधिक छात्र ने प्राचार्य जी आर सिन्हा के मार्गदर्शन में जलवायु के बारे में गहन अध्ययन किया। यह कार्यक्रम लैब प्रभारी चंद्रशेखर मिथलेश के सहयोग से आयोजित हुआ। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों के साथ शाला के एटीएम लैब में ग्लोबल क्लाइमेट में वर्चुअल रूप से क्लॉक का प्रदर्शन किया। इस क्लाक में बताया गया है कि यदि 6 साल में जलवायु को सुधारने के लिये ठोस प्रयास नहीं किये गये, तो जलवायु नियंत्रण से बाहर हो जायेगा।
ग्लोबल क्लाइमेट क्लॉक के प्रदर्शन के दौरान अटल टिंकरिंग लैब के 500 बाल वैज्ञानिकों को यह जानकारी मिली है। आशीबाई गोलछा विद्यालय के बाल वैज्ञानिकों ने ग्लोबल क्लाइमेट क्लॉकर जलवायु घड़ी की प्रोग्रामिंग की है। इस घड़ी के माध्यम से पूरे विश्व के जलवायु के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसनेे काउंटडाउन शुरू कर दिया है कि यदि आगामी 6 वर्षों में इसे नहीं सुधारा गया तो ग्लोबल वार्मिंग में 2 डिग्री सेल्सियन की बढ़ोतरी से पृथ्वी के जलवायु अपरिवर्तनीय हो जाएगी।
अर्थ डे 2023 के अवसर पर आयोजित नीति ऊर्जा साक्षरता प्रशिक्षण में आईसीटीई वैज्ञानिक एवं औद्योगिक छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया। इसमें महासमुंद के बच्चों ने भी हिस्सा लिया। इसमें ऊर्जा स्वराज फाउंडेशन के सहयोग से एनर्जी स्वराज फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क ग्लोबल क्लाइमेट क्लॉक किट वल्र्डस लार्जेस्ट ग्लोबल क्लाइमेट क्लॉक भेजा गया। ग्लोबल क्लाइमेट किट की असेंबली एंड डिस्पले इवेंट एवं प्रोग्रामिंग एशिया बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में स्थान प्राप्त है, को दिखाया और समझाया गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रोग्रामिंग करके बच्चों ने ग्लोबल वार्मिंग के बारे में गहन अध्ययन किया। यह क्लाइमेट क्लॉक ग्लोबल वार्मिंग के 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ाने से पहले के समय को दर्शाती हैं। जलवायु घड़ी में दिखाया गया समय दो कारकों पर निर्भर करता है। पहला दिए गए ग्लोबल तापमान तक पहुंचने के लिए कार्बन बजट कितना है, तथा दूसरा सीओट उत्सर्जन 2021-22 में ग्लोबल वार्मिंग 1.5 डिग्री सेल्सियस के लिए बजट 280 बिलियन टन है।
सीओ2 उत्सर्जन की वर्तमान वार्षिक दर लगभग 43 बिलियन टन है। पहली संख्या को इसकी दूसरी संख्या से भाग देने पर शेष समय 6.5 वर्ष प्राप्त होता है। इस बचे हुए कम समय की उल्टी गिनती क्लाइमेट क्लॉक में दिखाया गया है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि ग्लोबल वार्मिंग में 2 डिग्री सेल्सियन की बढ़ोतरी से पृथ्वी की जलवायु अपरिवर्तनीय हो जाएगी।