महासमुन्द

किसानों को फसल क्षतिपूर्ति की मांग, आप ने सौंपा ज्ञापन
04-May-2023 2:35 PM
किसानों को फसल क्षतिपूर्ति की मांग,  आप ने सौंपा ज्ञापन

महासमुंद, 4 मई। बुधवार को किसानों की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अनेक गांवों में पहुंचकर किसानों से मुलाकात की और उनकी नष्ट फसलों का अवलोकन किया।

उन्होंने पाया कि फसलों को काफी नुकसान हुआ है। खेतों में बारिश का पानी का जमा हो जाने से धान, सब्जी समेत अन्य फसलें नष्ट हो गई हैं। अत: कल ही उन्होंने किसानों को मुआवजे की मांग को लेकर एक ज्ञापन जिला कलेक्टर के नाम से डिप्टी कलेक्टर ऋतु हेमनानी को सौंपा है। जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र चंद्राकर ने यह जानकारी दी है।

इस अवसर पर कादिर चौहान, सेवाराम साहू, राकेश झाबक, पूनाराम निषाद, मुकेश कुर्रे, हेमलाल साहू, अन्नू, रामदास निषाद, तुलूराम ध्रुव, विकास कुमारए राजेश यादव, भीखम साहू, अगनु राम ध्रुव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट