महासमुन्द

डूमरपाली निवासी योगेश ठाकुर का शाल-श्रीफल से सम्मान
03-May-2023 3:14 PM
डूमरपाली निवासी योगेश ठाकुर का शाल-श्रीफल से सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 3 मई।  भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा के नेतृत्व में सरपंच देवा नायक, राकेश साहू, कृपा राम साहू द्वारिका  सेन, यमुना ठाकुर, सागर साहू की उपस्थिति में डूमरपाली निवासी योगेश ठाकुर का सम्मान शाल एवं श्रीफल से किया गया। योगेश ठाकुर ने कांग्रेस शासन की लापरवाही से हाईकोर्ट में आदिवासी समाज के 32 प्रतिशत आरक्षण पर लगी रोक को हटाने के लिऐ दिल्ली सर्वोच्च न्यायलय में याचिका दायर की थी। भाजपा शासन में आदिवासी समाज को 32 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था। जिसके विरूध्द कांग्रेस के नेता हाईकोर्ट गए थे।

मालूम हो कि योगेश ठाकुर ने 32 प्रतिशत आरक्षण बहाल करने के लिए सर्वोच्च न्यायलय में याचिका प्रस्तुत कर हर सुनवाई में  गंभीरता से जवाब प्रस्तुत किया। वहीं यूट्यूब, व्हाटसएप, फेसबुक के माध्यम से आरक्षण बचाओ मुहिम चलाई। इसके साथ ही आदिवासी समाज के युवाओं से प्रत्यक्ष भेंट कर जागरूकता अभियान चलाकर कांग्रेस सरकार की आरक्षण विरोधी एवं आदिवासी विरोधी मानसिकता की पोल खोली थी। डा. चोपड़ा ने कहा कि अब मुख्यमंत्री को यह भी समझ लेना चाहिए कि वह संविधान से उपर नहीं हंै। इस अवसर पर भाजपा नेताओं के साथ भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट