महासमुन्द
तालाब में डूबकर मौत
03-May-2023 2:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 मई। पटेवा थाना अंतर्गत दर्री गांव में तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक का नाम विष्णु ध्रुव उम्र लगभग 45 वर्ष बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार कल दोपहर वह तालाब में नहाने गया था। तभी गहरे पानी में जाने से डूबकर उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपी गई और कल शाम तक उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे