महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 मई। अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस 1 मई के अवसर पर समस्त मजदूर साथियों कि श्रम का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार महासमुंद कांग्रेस भवन में विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर, जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर एवं समस्त कांग्रेसजनों ने बोरे बासी खाई। यहां सबसे पहले महासमुंद के श्रमिकों का पुष्पमाला,शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। उन्हें मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक नि:शुल्क कार्ड योजना, मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, मेधावी छात्र छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना जैसे अनेक योजनाओं की जानकारी दी गई।
इसके बाद बोरे बासी खाके मनाबो श्रम तिहार गजब विटामिन ले भरे हे छत्तीसगढ़ आहार कहते हुए सामूहिक रूप से बोरे बासी खाने का इंतजाम किया गया। सभी ने यही कहा कि बासी को ना टालो हंसी में,गजब विटामिन भरे हंै छत्तीसगढिय़ा बासी में। बोरे बासी के महत्व को बताते हुए विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर एवं जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने बोरे बासी खाने के लाभ के बारे में जानकारी दी।
इस आयोजन में मुख्य रूप से विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर, जिला अध्यक्ष डा.रश्मि चंद्राकर, खिलावन बघेल बोर्ड उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन एवं शहर अध्यक्ष,ग्रामीण अध्यक्ष ढेलू निषाद जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे,प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा,सोमेश दवे संयुक्त महामंत्री,महामंत्री गुरमीत चावला,पार्षद डमरुधर मांझी,एल्डरमैन सुनील चंद्राकर, अनवर हुसैन,पिछड़ा वर्ग महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, मेहुल सूचक, भूपेश पोपट, ब्रिजेन बंजारे, ममता चंद्राकर, डा,तरुण साहू, बसंत चंद्राकर, नितेंद्र बेनर्जी, निखिल चंद्राकर, हर्षित चंद्राकर, गोपी पाटकर, हुलास गिरी गोस्वामी, राजू साहू, मंडी उपाध्यक्ष गोविंद साहू, अनीश राजवानी,बलदेव बांदे,रमेश ठाकुर इत्यादि नेतागण बोरे बासी का लुत्फ उठाया।