महासमुन्द
आशीष लहरे का चयन आईआईटी जैम में
02-May-2023 3:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 2 मई। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के बीएससी भाग 3 के छात्र आशीष लहरे का चयन आईआईटी जैम 2023 में हुआ है। यह परीक्षा देश की कठीनतम परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा के माध्मय से इनको आईआईटी से इन्टीग्रेटेड एमएससी पीएचडी भौतिक शास्त्र में आगामी सत्र में प्रवेश मिलेगा। महाविद्यालयीन प्राचार्य प्रो.डा.अनुसुइया अग्रवाल ने इनकी सफलता पर शुभकामनाएं दी है। छात्र के सफल होने पर प्राचार्य ने विभागाध्यक्ष भौतिकी एमआर धीवर तथा सहयोगी जगदीश कुमार सत्यम को बधाई दी है। आशीष के इस उपलब्धि से पूरा महाविद्यालय परिवार गौरान्वित हुआ व अन्य छात्र-छात्राओं को इनसे प्रेरणा मिलेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे