महासमुन्द

अंगना म शिक्षा कार्यक्रम: जिले के 1278 प्राथमिक शालाओं में मनाया पढ़ाई तिहार
27-Apr-2023 2:47 PM
 अंगना म शिक्षा कार्यक्रम: जिले के 1278 प्राथमिक शालाओं में मनाया पढ़ाई तिहार

महासमुंद, 27 अप्रैल। अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के तहत पढ़ाई तिहार कल जिले के 1278 प्राथमिक शालाओं में मनाया गया, जिसमें लगभग 11 हजार मताओं ने अपने बच्चों के साथ आकर मेला का आंनद लिया। मेले में सभी शालाओं में एएमसी एक्टिव मदर कम्युनिटी के सदस्यों को प्रमुखता से आमंत्रित किया था। 

एएमसी के सदस्यों के साथ ही उन माताओं को आमंत्रित किया, जिनके बच्चे इस वर्ष शाला में प्रवेश लेने वाले हैं। माताओं ने अपने बच्चों के साथ नौ काउंटर में बौद्धिक विकास, बच्चों का कोना, गणित पूर्व तैयारी, संतुलन बनाना, भाषा विकास में जाकर गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लिया।

पढ़ाई तिहार के इस मेले में माताओं को अपने बच्चों को घर पर ही ग्रीष्मावकाश में अपने आसपास उपलब्ध संसाधन से सीखने-सिखाने हेतु गतिविधियां बताई गई। जिससे बच्चा जब शाला आये तो वे अंकों, अक्षरों से परिचित हो और वह भयमुक्त वातावरण में आगे बढ़े।  विकासखंड स्तर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसीसी, विकासखंड नोडल, जिला नोडल संकुल स्तर पर संकुल नोडल, संकुल प्राचार्य ने कल स्कूूलों का अवलोकन किया। इस वक्त जिले के स्कूलों में अंगना म शिक्षा त्यौहार मनाया जा रहा है। इस दौरान बच्चों के लिये माताओं को सपोर्ट कार्ड का वितरण किया गया। साथ ही स्मार्ट माता का भी चयन किया गया। 

जिला स्तर पर कमल नारायण चन्द्राकर जिला मिशन समन्वयक ने प्राथमिक शाला मौहारीभांठा, राजकुमार साहू एपीसी ने प्राथमिक शाला मौहारीभांठा, एपीसी विद्या साहू ने प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। एएमसी के सदस्यों एवं आमंत्रित माताओं को इस माह के एजेंडा अच्छी आदतें पर बच्च्चों के साथ कार्य करने कहा गया। 
 


अन्य पोस्ट