महासमुन्द
कॉलेज में परिचर्चा
27-Apr-2023 2:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27अप्रैल। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में प्राचार्य अनुसुइया अग्रवाल के मार्गदर्शन में साहित्यिक सांस्कृतिक समिति, हिंदी विभाग व इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में डॉ. रीता पांडे कला संकाय प्रमुख, डॉ. मालती तिवारी विभागाध्यक्ष राजनीति, डॉ नीलम अग्रवाल विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र, डॉ. दुर्गावती भारतीय विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग, राजेश्वरी सोनी सहायक प्राध्यापक वाणिज्य, सरस्वती सेठ सहा प्राध्यापक रसायन एवं हिंदी, इतिहास विभाग, एम ए द्वितीय सेमेस्टर, चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। प्राचार्य डॉ. अग्रवाल
ने महाप्रभु वल्लभाचार्य के योगदान और माधुर्य दृष्टि पर प्रकाश डाला।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे