महासमुन्द

आत्मानंद इंग्लिश स्कूल में वित्तीय साक्षरता विषय पर विकासखण्ड स्तरीय क्वीज प्रतियोगिता
26-Apr-2023 4:12 PM
आत्मानंद इंग्लिश स्कूल में वित्तीय साक्षरता विषय पर विकासखण्ड स्तरीय क्वीज प्रतियोगिता

महासमुंद, 26अप्रैल। स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से प्राप्त निर्देशानुसार विकासखण्ड स्तरीय ऑनलाइन क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महासमुंद विकासखण्ड के 4 संकुलों के 10 विद्यार्थी शामिल हुए।

प्रतियोगिता में वित्तीय साक्षरता पर आधारित 25 प्रश्न पूछे गये जिसके लिए 30 मिनट का समय निर्धारित किया गया था। स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद, बृजराज पूर्व माध्यमिक शाला महासमुंद, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल आदर्श महासमुंद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बेलसोंडा, एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पटेवा शामिल है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि/जिला नोडल अधिकारी एल.डी.एम. अनुराग श्रीवास्तव द्वारा क्वीज प्रतियोगिता की मॉनिटरिंग की गई।

 क्वीज प्रतियोगिता में बैंक ऑफ बड़ौदा से अर्नव घोष, एस. राम सिन्हा, सहायक संचालक हिमांशु भारतीय, संस्था के प्राचार्य अमी रूफस, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी तारिका कुंजाम, बी.आर.सी.सी. जागेश्वर सिन्हा, वरिष्ठ व्याख्याता प्रमोद कन्नौजे, गोसाई राम टांडेकर, क्वीज प्रतियोगिता के लिए मार्गदर्शन डॉ. शशबीर कौर संधु ने किया एवं तकनीकी सहायक के रूप में ऋतुराज देवांगन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट