महासमुन्द

भालू का हमला, दो जख्मी एक गंभीर को रायपुर भेजा
26-Apr-2023 3:50 PM
भालू का हमला, दो जख्मी  एक गंभीर को रायपुर भेजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 26 अप्रैल। वन परिक्षेत्र पिथौरा अंतर्गत ग्राम बढ़ईपाली के पास उर्री डोंगरी के समीप भालू के हमले से दो ग्रामीण घायल हो गए। इसमेें एक गंभीर रूप से घायल को तत्काल रायपुर भेजा गया है। दोनों एक ही गांव के निवासी हैं। घटना मंगलवार शाम 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है।

 भालू के हमले से घायलों के नाम मतंग बरिहा पिता देवसिंग बरिहा (40  वर्ष) बढ़ईपाली एवं खेमलाल बरिहा पिता इच्छा राम बरिहा (30 वर्ष) बढ़ईपाली है।

घटना की जानकारी मिलते ही पिथौरा वन परिक्षेत्र अधिकारी जयकांत गंडेचा ने तत्काल घटना क्षेत्र के डिप्टी रेंजर छबिराम साहू, वनरक्षक अमृतलाल आंवले को घटना स्थल भेजा।

वन विभाग ने भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 1000 रु. की तत्काल सहायता राशि एवं दूसरे घायल व्यक्ति को 500 रु. की तत्काल सहायता राशि दी।

एक की हालत गंभीर

भालू के हमले में एक ग्रामीण के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। लिहाजा गंभीर घायल मतंग बरिहा को तत्काल रायपुर भेजा गया है।


अन्य पोस्ट