महासमुन्द

महासमुंद जिले को तेंदूपत्ता बिक्री से 74.19 करोड़ का राजस्व मिलना अनुमानित
25-Apr-2023 3:33 PM
महासमुंद जिले को तेंदूपत्ता बिक्री से 74.19 करोड़ का राजस्व मिलना अनुमानित

महासमुंद,25अप्रैल। महासमुंद जिले में इस सीजन में तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य 91 हजार 300 मानक बोरा है। जिला लघु वनोपज संघ महासमुंद को इनकी बिक्री से 74.19 करोड़ रुपए का राजस्व मिलना अनुमानित है। जिले में कुल 75 तेंदूपत्ता समितियां हैं। जिसमें से पिथौरा परिक्षेत्र की चारभांठा तथा देवलगढ़ समिति के लाट अभी अविक्रित हैं। इसके अलाावा अन्य सभी 73 समितियों का तेंदुपत्ता निविदा के दो चरणों में बिक चुका है। इनमें सर्वाधिक राजस्व महासमुंद परिक्षेत्र से 21.93 करोड़ एकत्र होगा।

इसी तरह बागबाहरा परिक्षेत्र से 19,90, पिथौरा परिक्षेत्र से 18.45, बसना से 6.30 तथा सरायपाली परिक्षेत्र से 7.60 करोड़ रुपए का राजस्व मिलना संभावित है।

बताया गया है कि बीते मार्च में शाखकर्तन किया गया था। जिसका पारिश्रमिक करीब 50 लाख रुपए वितरण किया गया। संग्रहण का पारिश्रमिक भी कुछ सालों से 2500 से बढक़र 4000 रुपए प्रति मानक बोरा मिल रहा है। एक अनुमान के मुताबिक 36.52 करोड़ रुपए संग्रहण पारिश्रमिक के रूप में भुगतान किया जा सकता है।

गत वर्ष 33. 84 करोड़ रुपए संग्रहण पारिश्रमिक भुगतान किया गया था। बीते माह बूटा कटाई के बाद अब नई माह के पहले सप्ताह में इसकी तोड़ाई शुरू हो जाएगी। इस बार भी बागबाहरा नरिक्षेत्र का तेंदुपत्ता जिले में सर्वाधिक दर पर बिका है।

 दुहलू समिति का हरा सोना 9934 रुपए मानक बोरा दर पर बिका। जबकि सबसे कम 4210 रुपए प्रति मानक बोरा की दर पर सरायपाली परिक्षेत्र का पत्ता बिका।

हाल ही में हुई बारश से तेंदुपत्ते को कोई नुकसान का अनुमान नहीं है। शीघ्र ही इसकी तोड़ाई शुरू होने की उम्मीद है।


अन्य पोस्ट