महासमुन्द

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं
25-Apr-2023 3:20 PM
 भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,25अप्रैल। महासमुंद विधानसभा अंतर्गत ग्राम नयापारा भलेसर में भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्रामीण महिला समिति से मुलाकात कर ग्राम पंचायत में व्याप्त समस्याओं को सुना।

ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि गांव के तालाब में पचरी नहीं है। मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों को मजदूरी का पूर्ण भुगतान नहीं किया जाता है। गर्मी के मौसम में नल जल योजना के क्रियान्वयन के अभाव में ग्रामवासी बूंद-बूंद पाानी के लिए तरसते हैं। एक ही नल कूप के सहारे ही पूरी गर्मी निकालना पड़ता है। इस पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने समस्याओं के त्वरित निराकरण की बातें कही।

जेल बंदियों के खाद्यान्न व अन्य सामग्री के लिए निविदा 28 तक

महासमुंद,25अप्रैल। जिला जेल महासमुंद में बंदियों के लिए खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री वार्षिक तथा भोजन व्यवस्था हेतु सब्जियां अद्र्धवार्षिक वर्ष 2023.24 खरीदी के लिए मोहरबंद निविदा आमंत्रित किए गए हैं।

निविदा प्रपत्र कार्यालय अधीक्षकए जिला जेल महासमुंद से एक हजार रुपए नगद जमा कर प्राप्त किए जा सकते हैं। निविदा बिक्री की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2023 दोपहर 1बजे तक, निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल दोपहर 3 बजे तक एवं इसी दिन 4 बजे तक निविदा खोली जाएगी। निविदा संबंधित विस्तृत जानकारी अधीक्षक कार्यालय, जिला जेल महासमुंद से प्राप्त कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट