महासमुन्द

शादी का झांसा दे रेप, मामला दर्ज
25-Apr-2023 3:14 PM
शादी का झांसा दे रेप, मामला दर्ज

महासमुंद,25अप्रैल। शादी का झांसा  देकर एक साल तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी की बारी आई तो आरोपी ने यह कहकर इंकार कर दिया कि तुम शादी के लायक नहीं हो। पीडि़ता की शिकायत पर सिटी कोतवाली में धारा 376, 2 के तहत आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया एक साल पूर्व अपने मामा के घर शादी कार्यक्रम में गई थी। जहां उसकी मुलाकात आरोपी कमलेश यादव उर्फ  चिन्टू निवासी महासमुंद से हुई। वहां दोनों में जान-पहचान हुई और बातचीत होने लगा।

 आरोपी ने शादी का झांसा दिया और एक साल शारीरिक संबंध रहा। जब प्रार्थिया ने शादी करने की बात पर जोर दिया तो आरोपी टाल-मटोल करते रहा और अंत में शादी से मना कर दिया। प्रार्थिया की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कमलेश उर्फ  चिन्टू यादव के विरूद्ध बलात्कार का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य पोस्ट