महासमुन्द
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत इकाई स्थापित करने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
25-Apr-2023 2:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,25अप्रैल। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण के लिए नवीन इकाई या इकाई के विस्तार के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। योजना अंतर्गत क्रेडिट लिंक्ड स्थायी पूंजी निवेश अनुदान सभी वर्गों के लिए 35 प्रतिशत की दर से उपलब्ध कराया जाएगा।महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण के 25 क्षेत्र जैसे राइस मिल, दाल मिल, पोहा मिल, राइस आधारित उत्पाद सहित अन्य खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने के इच्छुक व्यक्ति योजना के वेबसाईट में जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हंै। योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद या मोबाईल नम्बर 88843.22242, 83193.70847, 75877.24731, 97558.62158 में संपर्क किया जा सकता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे