महासमुन्द

फसल बीमा से वंचित कई गांवों के किसानों ने संसदीय सचिव से की मुलाकात
25-Apr-2023 2:14 PM
फसल बीमा से वंचित कई गांवों के किसानों  ने संसदीय सचिव से की मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 25 अप्रैल।
फसल बीमा से वंचित हुए कई गांवों के ग्रामीण व किसान संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव से मुलाकात कर फसल बीमा ना मिलने की बात बताते हुए अपनी समस्याएं रखी, जिस पर संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने तत्काल प्रशासन को इस मामले में निर्देशित किया।

ज्ञात हो कि विगत दिनों संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने स्वत संज्ञान लेते हुए जनहित में अपील जारी की थी कि जिन भी गांव के किसान फसल बीमा की राशि से वंचित है। वह इसकी जानकारी विधायक कार्यालय को उपलब्ध कराने का कष्ट करेंगे, जिससे उन किसानों को फसल बीमा की राशि दिलाई जा सके।

संसदीय सचिव श्री यादव के उस अपील पर ग्राम कल्याणपुर, हरना दादर, कोल्दा, नवागांव, गबौद, मोंगरा पाली लुकुपाली कुलीया, परकोम कोमाखान शहीद खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के किसान जो फसल बीमा की राशि से वंचित है। उन्होंने संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव से बैठकर जानकारी उपलब्ध कराई जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त जानकारी संसदीय सचिव श्री यादव ने प्रशासन को उपलब्ध कराते हुए फसल बीमा की राशि देने की बात कहते हुए पत्र लिखा है। वहीं श्री यादव ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जो भी किसान फसल बीमा की राशि से वंचित है उन्हें निश्चित ही शासन के द्वारा फसल बीमा की राशि दी जाएगी।

 


अन्य पोस्ट