महासमुन्द

सडक़ों पर गायों का बसेरा, प्रदेश के गौठान बने शोपीस-आप
25-Apr-2023 2:13 PM
सडक़ों पर गायों का बसेरा, प्रदेश के गौठान बने शोपीस-आप

महासमुंद, 25अप्रैल। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र चंद्राकर ने प्रेस विज्ञप््ित जारी कर कहा है कि नरवा गरवा घुरवा बाड़ी पर करोड़ों रुपए खर्च करने के  बाद भी जमीनी हकीकत कुछ और है। प्रदेश में गौठानों की हालत बद से बदतर है। प्रदेश के कई जिलों में गौठानों में गायों के लिए पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं है। चंद्राकर ने कहा है कि मुख्यमंत्री नरवा गरवा घुरवा बाड़ी को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बताते हैं,  लेकिन प्रदेश में गौठान सिर्फ  शोपीस बनकर रहे गए हैं। भूपेश सरकार ने हर पंचायत में करोड़ों रुपए खर्च करके गौठान तो बना दिया। लेकिन इन गौठानों में न तो पानी की व्यवस्था है न ही चारे की है, न गाय दिखती है। बल्कि गायें सडक़ों पर घूम रही हैं। कई गौठानें खाली पड़ी हैं।  भूपेंद्र चन्द्राकर ने कहा है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही एक भी योजना जमीन पर नहीं उतर रही है।

किसी भी योजना का फायदा जनता को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गौठानों की हालत को लेकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर एक-एक गौठानों की हकीकत प्रदेश की जनता को दिखाएगी।


अन्य पोस्ट