महासमुन्द
महासमुंद, 24 अप्रैल। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य सनातकोतर महाविद्यालय में 23 अप्रैल को प्राचार्य डॉ अनुसुइया अग्रवाल के मार्गदर्शन में रोजगार मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं दिल्ली आईएएस अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ प्रतिभा खोज परीक्षा हुनर का नि:शुल्क आयोजन महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार व कक्ष क्रमांक 12 में आयोजित किया गया। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य सिविल सेवा में जाने के इच्छुक छात्र छात्राओं को बेहतर कोचिंग देना था।
इस हेतु स्कालर टेस्ट में चयनित प्रथम 100 अभ्यर्थी हेतु 10 लाख तक की स्कॉलरशिप प्रदान किया जायेगा। इस टेस्ट के चयनित विद्यार्थियों के लिए कोचिंग व पूरे वर्ष मासिक पत्रिका का वितरण किया जाएगा। प्राचार्य डा. अनुसुइया अग्रवाल ने इस परीक्षा में सम्मिलित सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी हेतु महाविद्यालय मार्गदर्शन और सहयोग करने हेतु प्रतिबद्ध है। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास जारी है। आप लगन और मेहनत से अध्ययन करते रहें। सफलता जरूर मिलेगी।
उन्होंने बताया कि यह आयोजन महाविद्यालय द्वारा छात्र हित में किया जा रहा है। महाविद्यालय ऐसे परीक्षाओं का आयोजन आगे भी करता रहेगा। उक्त कार्यक्रम डॉ मालती तिवारी जिला संगठन राष्ट्रीय सेवा योजना,डॉ नीलम अग्रवाल समन्वयक नैक का विशेष सहयोग रहा। डा तिवारी ने प्रतियोगी परीक्षा के महत्व को उजागर किया। डा नीलम अग्रवाल ने भविष्य में आयोजित परीक्षा के लिए अध्ययन व पुस्तकों की जानकारी प्रदान की।
उन्होंने बताया कि परीक्षा में 100 आबजेकटिव प्रश्न पूछे गये हैं। प्रत्येक प्रश्न 1-1 नंबर के थे। उत्तर हेतु सीट वितरित किये गये। दिल्ली आई ए एस अकादमी की तरफ से सभी परीक्षार्थियों को मैग्जिन व पाठय सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया। सीमा रानी प्रधान रोजगार मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयोजन में प्रकोष्ठ के सदस्य अजय कुमार राजा, सरस्वती सेठ, प्रदीप कन्हेर, केशरचंद्र बनपाल, मनीषा बेहरा, मृणाली चंद्राकर एवं सहयोग हेतु लेफ्टिनेंट प्रदीप कन्हेर,नम्रता तंबोली, ढाकेश्वरी साहू ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई।
दिल्ली आई ए एस अकादमी से प्रकाश वर्मा, रुचि वर्मा, शिवकिशन, आकाश नारायण शर्मा, मयंक सिंग, सुमित श्रीवास्तव, स्वतंत्र सिंग, तनिषा यादव, विजेन्द्र डोंगरे उपस्थित होकर परीक्षा संपन्न किया।