महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 अप्रैल। समग्र उत्कल ब्राह्मण समाज सरायपाली ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली। सचिव पूर्णानंद मिश्र ने बताया कि संरक्षक पुरंदर मिश्र के मार्गदर्शन में आयोजित शोभायात्रा की अगुवाई अध्यक्ष प्रकाश मिश्र ने की। शोभायात्रा भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई। भगवान परशुराम के स्वागत में आगे-आगे कर्मा नृत्य दल कीर्तन दल, डीजे की धुन में नाचते चल रही थीं जो आकर्षण का केंद्र रही।
इस दौरान महिलाओं, बालिकाओं व पुरुषों के हाथ में भगवान परशुराम का भगवा ध्वज था। बारिश के बावजूद शोभायात्रा ओडिया पारा, बाजार पारा, फव्वारा चौक, मेन रोड, जय स्तंभ चौक, थाना चौक होते हुए पुन: केजी कॉन्वेंट स्कूल पहुंची। वहीं नागरिक सम्मान के लिए अन्य समाज से विश्वजीत गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, विजय पटेल, रोमी सलूजा मंचासीन थे। उन्होंने समाज के लोगों को संबोधित किया। पश्चात अतिथियों का समाज के अध्यक्ष प्रकाश मिश्र ने अभिनंदन किया।
शोभायात्रा में भगवान परशुराम और उत्कल ब्राह्मण समाज के जयकारे लग रहे थे। शोभायात्रा में सम्मिलित विप्र बंधुओं का राजकुमार अग्रवाल ने पुष्पहार से स्वागत करते हुए शीतल पेयजल पिलाया। शोभायात्रा कॉन्वेंट जाकर सभा में परिवर्तित हुई। जहां सभा में समाज के वयोवृद्ध सेवानिवृत्त शिक्षक आरके कर, सरोजिनी पाणिग्राही, शेषाचार्य,प्रकाश मिश्र, कृष्ण मुरारी पाणिग्रही मंचासिन थे। सबसे पहले भगवान परशुराम की महाआरती की गई। इस अवसर पर टिकेश पुरोहित परशुराम के स्वरूप में तैयार हुए थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेश पाणिग्राही, सुनील पाणिग्रही, सेवाशंकर पाणिग्रही, क्रांति कुमार सतपथी, डा. आशीष दास, संजय सत्यप्रकाश सतपथी, प्रवीण सतपथी, अनिल पाढ़ी, पीयूष साहू, विकास महापात्र, वंदना सतपथी, प्रतिभा कर, दिनेश कर, अक्षय मिश्रा, टिकेश्वर मिश्र ने परशुराम की महाआरती की। कार्यक्रम का संचालन सचिव पूर्णानंद मिश्र व आभार प्रदर्शन रविंद्र ने किया।