महासमुन्द

सेन समाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण संसदीय सचिव के हाथों कल
24-Apr-2023 2:55 PM
सेन समाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण संसदीय सचिव के हाथों कल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 24 अप्रैल।
ग्राम मचेवा में विधायक निधि एवं कन्नौजे नाई सेन सेवा समिति परिक्षेत्र महासमुंद के सहयोग निर्मित सेन समाज सामुदायिक भवन का संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर 25 अप्रैल मंगलवार को 11 बजे लोकार्पण कर समाज को नवनिर्मित भवन प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गंगाराम सेन केन्द्रीय अध्यक्ष छग कन्नौजे नाई सेन समाज, किरण धृतलहरे सरपंच ग्राम पंचायत मचेवा, डॉ.सुखदेव साहू, ग्राम प्रमुख एवं समाज सेवी मचेवा, टेकराम सेन केन्द्रीय महामंत्री एवं प्रवक्ता कन्नौजे नाई सेन समाज, ईश्वरी सेन केन्द्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ उपस्थित रहेंगे।

महासमुंद परिक्षेत्र के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पप्पू सेन ने बताया कि कन्नौजे नाई सेन समाज लम्बे समय से सामकाजिक बैठक एवं अन्य सामाजिक कार्यों के लिये भवन की प्रतिक्षा में थे। जिसे क्षेत्रीय विधायक ने विधायक निधि से पूर्ण कर समाज को एक नई सौगात दी है। भवन निर्माण एवं भूमि आबंटन में ग्राम पंचायत मचेवा का सराहनीय सहयोग मिला है।

उन्होंने सभी सामाजिकजनों से अनुरोध किया है कि अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर सामाजिक एकता का परिचय दें। लोकार्पण समारोह की तैयारी में संरक्षक पुरुषोत्तम सेन,उपाध्यक्ष थानूराम सेन, सचिव महेन्द्र कुमार सेन, कोषाध्यक्ष मीनूराम सेन, सह सचिव बेदराम सेन, सलाहकार द्वारिका सेन, क्षेत्र के वरिष्ठ सदस्य रेवाराम ठाकुर, सुधेराम सेन, संगठन मंत्री पवित्रा सेन, बसंत सेन, राजेन्द्र सेन, भुवनेश्वर, आनंद, डोमन, सुशील एवं सेवादार छन्नूलाल सेन सहित परिक्षेत्र के सामाजिक जन जुटे हुये हैं। महिला प्रकोष्ठ से ईस्वरी सेन, देश्वरी सेन, गायत्री सेन सहित सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम सफलता की कामना की है। 
 


अन्य पोस्ट