महासमुन्द

बेेटे की शादी के लिए पुलिस ने की मदद, राशन सामान दिए
23-Apr-2023 2:39 PM
बेेटे की शादी के लिए पुलिस ने की मदद, राशन सामान दिए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 अप्रैल।
सरायपाली पुलिस ने एक बार फिर एक नि:शक्त महिला को बेेटे की शादी के लिए राशन सामग्री प्रदाय कर मानवता का परिचय दिया है।
विकासखंड सरायपाली के ग्राम बागद्वारी, सिंघोड़ा से मदद के लिए निर्मला (50 वर्ष )थाना सरायपाली पहुंची। यहां उसने अपनी आपबीती सुनाई। महिला के पति दैतारी कुमार की लगभग एक वर्ष पूर्व मृत्य हो गई है और उसके 4 बच्चे हैं, जिसमें 3 लड़कियां और 1 बड़ा बेटा है। वह अपने बेटे की शादी करने के लिए ही मदद मांगने थाना आई थी।

महिला की आपबीती सुनकर थाना प्रभारी आशीष वासनिक व समस्त थाना स्टाफ  ने उक्त महिला की मदद करते हुए उसे राशन सामग्री उपलब्ध कराया एवं घर जाने के लिए एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी दी। ज्ञात हो कि पूर्व में भी सरायपाली थाना प्रभारी व स्टाफ  द्वारा कई नि:शक्त जनों को राशन सामग्री व आर्थिक सहायता दी गई है। थाना स्टाफ  के इस कार्य की सभी के द्वारा प्रशंसा की जा रही है।
 


अन्य पोस्ट