महासमुन्द

जिले की चारों विस सीटों में पुन: कांग्रेस का विधायक बनाने कार्यकर्ता एकजुट हों-लखमा
23-Apr-2023 2:38 PM
जिले की चारों विस सीटों में पुन: कांग्रेस का विधायक बनाने कार्यकर्ता एकजुट हों-लखमा

महासमुंद में कांग्रेसियों ने किया आबकारी मंत्री का आतिशी स्वागत

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 अप्रैल।
आबकारी मंत्री कवासी लखमा का कांग्रेस भवन चौक महासमुंद में जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चन्द्राकर के नेतृत्व में आतिशी स्वागत हुआ। शनिवार को छग शासन के कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा का आगमन महासमुंद शहर में हुआ। यहां वे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंहुचे थे। इस दौरान कांग्रेस भवन चौक में जिलाध्यक्ष रश्मि चन्द्राकर के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने उनका आतिशी स्वागत किया।

अक्षय तृतीया के अवसर पर महासमुंद पहुंचे मंत्री को जिलाध्यक्ष डॉ.रश्मि चन्द्राकर ने गुड्डा गुडिया भेंट कर बधाई दी। इसके बाद मंत्री कवासी लखमा कांग्रेस भवन पहुंचे और वहां कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

श्री लखमा नेे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किसानों के हित में किये नवीन घोषणा किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की ऐतिहासिक घोषणा पर सभी किसान भाईयों को बधाई दी एवं आगामी विधान सभा चुनाव में जिले की चारों विधानसभा सीटों में पुन: कांग्रेस पार्टी का विधायक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को जन-जन तक पंहुचाने की अपील की।

मंत्री कवासी लखमा के उद्बोधन के बाद जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चन्द्राकर ने संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा पर धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र का एक और वादा पूरा किया एवं छग पर्व सम्मान नीधि योजना की शुरूआत करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा 2023 के आगामी विधानसभा चुनाव हेतु जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक चल रही तैयारी की जानकारी मंत्री कवासी लखमा को दी।

कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात के पश्चात मंत्र कवासी लखमा ने नव निर्मित राजीव भवन का निरीक्षण किया तथा भवन निर्माण के कार्य प्रगति की समीक्षा कर अपने निजी कार्यक्रम हेतु प्रस्थान किया। कार्यक्रम पश्चात आभार प्रदर्शन प्रभारी महामंत्री गुरमीत चावला ने किया।

स्वागत के लिए जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चन्द्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, जीव जंतु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, लक्ष्मी देवांगन, ब्रिजेन बंजारे, ममता चन्द्राकर, शकुन चंद्राकर, लता कैलाश चंद्राकर, गुरमीत चावला, राजेंद्र चंद्राकर, सुरेश द्विवेदी, गोविंद साहू, सोमेश दवे,  तुलसी साहू, सुनिल चंद्राकर, जावेद चौहान, प्रदीप चंद्राकर, प्रकाश अजमानी, मेहुल सूचक, सचिन गायकवाड, निर्मल जैन, रिंकू चंद्राकर, बादल मक्कड, शहबाज राजवानी, बसंत चंद्राकर, गोपी पाटकर, गणेश ध्रुव, सन्नी महानंद आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता निर्मल जैन ने दी।
 


अन्य पोस्ट