महासमुन्द

अमावश में यादव समाज के लिए बनेगा सामुदायिक भवन
23-Apr-2023 2:32 PM
अमावश में यादव समाज के लिए बनेगा सामुदायिक भवन

पदाधिकारियों की मांग पर संसदीय सचिव ने की तीन लाख की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 23अप्रैल। ग्राम पंचायत बेलटुकरी के आश्रित ग्राम अमावश में यादव समाज के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। यादव समाज के पदाधिकारियों की मांग पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने विधायक निधि से भवन निर्माण के लिए तीन लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। जिस पर समाज के लोगों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।

शनिवार को ग्राम अमावश के यादव समाज के पदाधिकारी संसदीय सचिव निवास पहुंचे और संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान यादव समाज के लोगों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को बताया कि ग्राम अमावश में यादव समाज का एक भी सामाजिक भवन नहीं है। जिससे सामाजिक गतिविधियों के आयोजन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लिहाजा यहां एक सामाजिक भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही है।  जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने विधायक निधि से भवन निर्माण के लिए तीन लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। भवन निर्माण के लिए राशि की घोषणा पर यादव समाज के मनीराम यादव, जीवराखन यादव, दीपक यादव, गैंदराम यादव, बंजारी यादव, नीलकंठ यादव आदि ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।


अन्य पोस्ट