महासमुन्द

धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल योजना: डेढ़ साल में साढ़े 83 हजार से ज्यादा को पौने 61 लाख की छूट मिली ढाई सौ से अधिक किस्म की दवाइयां, सर्जिकल सामग्री कम कीमत पर उपलब्ध हो रही
22-Apr-2023 3:23 PM
धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल योजना: डेढ़ साल में साढ़े 83 हजार से ज्यादा को पौने 61 लाख की छूट मिली  ढाई सौ से अधिक किस्म की दवाइयां, सर्जिकल सामग्री कम कीमत पर उपलब्ध हो रही

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 22 अप्रैल। महासमुंद में उचित मूल्य पर जेनेरिक दवाईयां एवं सर्जिकल सामान उपलब्ध कराने के लिए धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स की स्थापना को डेढ़ साल पूरे हो चुके हैं। बीते साल 20 अक्टूबर 2021 को नगर में इसकी स्थापना की गई थी। इस डेढ़ साल में महासमुंद जिले में स्थापित 6 इन धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स से 83 हजार 491 लोगों को ख्याति प्राप्त कंपनियों की 1 करोड़, 38 लाख 78 हजार रुपए बाजार मूल्य की दवाईयों पर 60 लाख 86 हजार रुपए की छूट मिली है। यहां महंगी दवाईयां और सर्जिकल सामान कम कीमत पर जरूरतमंदों ने खरीदा है और उन्हें 77 लाख 92 हजार रुपए की बचत हुई है।

विभागीय जानकारी अनुसार जिले में संचालित 6 धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स से 83 हजार 491 नागरिक दवाइयां लेने पहुंचे। सबसे ज्यादा 31 हजार 451 जरूरतमंद नागरिक महासमुंद से पहुंचे,  वहीं पिथौरा में 23 हजार 755, तुमगांव में 14 हजार 052, सरायपाली में 8 हजार 246, बागबाहरा में 3 हजार 952 और सबसे कम बसना में 2 हजार 035 नागरिक जेनेरिक दवाईयां लेने पहुंचे। इस तरह आम लोगों को दवाइयों की मैक्सिमम रिटेल प्राईस एमआरपी न्यूनतम 50.09 प्रतिशत और अधिकतम 71 प्रतिशत छूट का लाभ मिल रहा है।

सभी 6 धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स में 250 से अधिक प्रकार की दवाइयां, सर्जिकल सामग्री एवं लघु वनोपज की सामग्रियां कम कीमत पर आम जनता को उपलब्ध हो रही है। दवाइयों के होम किट और ट्रेवल किट की भी बिक्री की जा रही है। दवाइयों की होम किट की कीमत 699 रुपए है। जो इन मेडिकल स्टोर में 290 रुपए की मूल्य पर तथा ट्रेवल किट जिसकी कीमत 311 रुपए है वह 130 रुपए में उपभोक्ताओं को उपलब्ध हो रही है।


अन्य पोस्ट