महासमुन्द
अक्षय तृतीया पर देवी-देवताओं के साथ ठाकुर देव की पूजा
22-Apr-2023 2:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
खेत में मिट्टी की पूजा पर बोये धान के बीज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 अप्रैल। आज अक्षय तृतीया है और जिले के किसानों ने अपने-अपने खेतों में धान के कुछ बीज बोया है। यह छत्तीसगढ़ की परंपरा रही है कि अक्षय तृतीया को गर गांव में किसान गांव की देवी देवताओं के साथ ठाकुर देव की पूजा करते हैं। ठाकुर देव को हल्दी तेल के साथ दोने में धान के बीज चढ़ाते हैं। ठाकुर देव में चढ़े दोने में से कुछ दाने देवता को समर्पित कर बैैगा धान के दोने को किसानों को वापस कर देता है। घर आते ही किसान उक्त दोने के साथ धूपदीप और पानी लेकर किसान खेतों की ओर निकल जाता है। खेत में जाकर मिट्टी की पूजा करता है। धूप-दीप समर्पित कर दोने से दाने निकाल खेतों में सींच देता है और आगामी समय में अचछी फसल की कामना लेकर वापस घरों को लौटता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे