महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 21 अप्रैल। नगर में इन दिनों छात्र भी नशे की चपेट में आ रहे हंै। हालत यह है कि स्कूलों में पढऩे वाले बच्चे भी नशीली गोलियों एवं गांजे के नशे में दिखने लगे हंै।
हालत इतने खराब है कि जिन बच्चों को अभी पढ़ाई में व्यस्त रह कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में व्यस्त रहना चाहिए, वे बच्चे खेल मैदान एवं तालाब किनारे मंदिर के आसपास नशा करते देखे जा सकते हंै।
नगर के एक स्कूल में अध्ययनरत कक्षा 12वीं के एक छात्र की माँ ने उक्त सम्बन्ध में रोते हुए बताया कि उनका एक बेटा बहुत मेधावी है। कक्षा 10वीं में उच्च प्राप्तांक के साथ पास करने के बाद अचानक उसकी दोस्ती बदल गयी और अब वह हमेशा नशे में दिखाई देता है। एक महिला तो अपने पुत्र को नशेबाजों से बचाने लगातार उनके अड्डों तक पहुंच रही है, परन्तु उसके हाथ उसका बेटा नहीं लग पा रहा है।
बच्चे अपने ही माता-पिता को देते हंै धमकी
नशे की लत में पड़े बच्चों को उनके माता पिता से भी मोह कम होता दिख रहा है। ये बच्चे नशे में अपने माता-पिता को ही धमकी दे रहे हंै। यहां तक कि पुलिस को बताने की धमकी भी इन बच्चों पर बेअसर है। ये बच्चे पुलिस के बारे में कहते हंै कि पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगड़ सकती।
महुआ शराब एवं गांजा की खुलेआम बिक्री
नगर एवं आसपास के क्षेत्र में इन दिनों गांजा एवं महुआ शराब की खुलेआम बिक्री की जा रही है। इसके अलावा नशीली गोलियों की बच्चों को लत लगने से पालक परेशान हैं। एक पालक ने तो यहां तक बताया कि वे अवैध गांजा पर कार्रवाई हेतु एक अफसर पास गए थे, परन्तु अफसर ने उल्टे उन्हें यह हिदायत देते हुए वापस कर दिया कि आप अपने बच्चों को संभाले।
नगर के लाखगढ़ तालाब के किनारे बने संतोषी माता मंदिर में भी अब अवैध नशा कारोबारियों का बाजार लगने लगा है। यहां से अब महिलाओं का गुजरना भी कठिन होता जा रहा है।
अनेक शिकायतों के बाद भी सम्बंधित विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किये जाने से लोग परेशान हो गए हैं, जिनका गुस्सा कभी भी फूट सकता है।