महासमुन्द
बीएसएनएल का टावर गिरा
21-Apr-2023 3:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 21 अप्रैल। बीती रात बागबाहरा में तेज हवा की चपेट में आकर यहां से 10 किमी दूर ग्राम सम्हर में स्थित बीएसएनएल का टावर धराशायी हो गया। गनीमत है कि टावर के गिरने से किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। उक्त टावर में किसी प्रकार के उपकरण नहीं लगे थे।
बागबाहरा ग्रामीण के भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच पीलेश्वर पटेल ने बताया कि तीन साल पहले यह टावर लगा था। इसमें लगे उपकरण उतार कर गांव के कुछ दूर आगे मुड़ागांव रोड़ स्थित टावर में लगा दियेा गया था। इसलिये यह टावर उपकरणहीन खड़ा था। इस संबंध में दूर संचार विभाग के एसडीओटी श्री वर्मा का कहना है कि टावर के गिरने की अभी तक जानकारी नहीं है। मैं स्टाफ भेजकर आवश्यक कदम उठाता हूं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे