महासमुन्द
रामचरित मानस में शामिल होने बेलटुकरी पहुंचे सांंसद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 अप्रैल। ग्राम बेलटुकरी में आयोजित रामचरित मानस रामायण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू शामिल हुए। अध्यक्षता पचायतं तुमगाव के अध्यक्ष राकेश चन्द्राकर ने की।
अन्य अतिथियों के रूप में मोती साहू, संदीप दीवान आदि उपस्थित थे। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि अपने देश, धर्म की रक्षा के लिए प्रभु श्रीराम ने 14 वर्ष का वनवास काटा। उनके जीवन चरित्र से आदर्श पारिवारिक जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने कहा कि भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चरित्र से मर्यादित, संयमित जीवन जीने तथा भ्राता भरत से समर्पण व भक्ति की पराकाष्ठा का संदेश मिलता है। सांसद ने महामाया मंदिर में डोम शेड हेतु 10 लाख रुपए की घोषण भी की।
ग्रामीणों को नपं अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने संबोधित करते हुए कहा कि आज गांव-गांव में श्रीराम चरित्र मानस का आयोजन किया जा रहा है, जो सराहनीय है। लेकिन सिर्फ आयोजन करने से काम नहीं चलेगा। बल्कि रामायण में बताए गए जीवन संदेश को आत्मसात करने व सत्य के मार्ग पर चलने से हम सबका कल्याण होगा।