महासमुन्द

उच्च पढ़ाई के लिए 70 छात्र छात्राएं सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ पेट्रकेमिकल इंजीनियरिंग टेक्नोलोजी रायपुर गए
20-Apr-2023 3:37 PM
उच्च पढ़ाई के लिए 70 छात्र छात्राएं सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ  पेट्रकेमिकल इंजीनियरिंग टेक्नोलोजी रायपुर गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 अप्रैल।
बीते सोमवार को सर्व समाज समन्वय महासभा महासमुंद कार्यकारिणी ने उच्च पढ़ाई के लिए 70 गरीब निर्धन छात्र छात्राओं को सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ  पेट्रकेमिकल इंजीनियरिंग टेक्नोलोजी रायपुर में डिप्लोमा करने के लिए भेजा। ये वो बच्चे हंै, जिनके माता पिता निर्धन हैं और आर्थिक अभाव की वजह से उन्होंने 10 वी के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।

महासभा प्रतिनिधि मंडल के सुपर विजन में महासमुंद से सोमवार 17 अप्रैल को 10 बजे ओवरब्रिज के पास से सभी छात्रों व उनके माता पिता को लेकर एक बस रायपुर रवाना हुई। प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर संजीव कर्माकर ने बताया कि सिपेट रायपुर के डायरेक्टर डॉक्टर साहू, प्रोफेसर जोशी, डॉक्टर राजश्री ने छात्रों को सभी प्रकार का सहयोग किया। बच्चों को बताया गया कि आर्थिक समस्या आड़े नहीं आएगी और हर संभव मदद किया जयेगा।

रायपुर पहुंचकर सभी छात्रों ने पं्रैक्टिकल लेबरोटरी का अवलोकन किया। सभी छात्रों के द्वारा रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर दिया गया है। अगले माह माई में इंट्रेंस टेस्ट देकर सभी छात्र एडमिशन ले सकेंगे। सीआईपीईटी रायपुर में दाखिले के लिए महासमुंद के गांवों के 70 बच्चों ने फॉर्म भरा है। सर्व समाज समन्वय महासभा से ब्लॉक बागबाहरा से अध्यक्ष विनोद यादव,सयोंजक भीखम ठाकुर, महासमुंद ब्लॉक के अध्यक्ष  तिलक साव,जिला अध्यक्ष एस आर बंजारे, विपिन शर्मा, नारिशक्ति महासभा के अध्यक्ष प्रीति सोनी,सुरेखा, बागबाहरा से खुशबू, जुगनू चंद्राकर,  लखन साहू तथा अन्य सदस्य मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट