महासमुन्द
भगवान राम की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 अप्रैल। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित रामायण समारोह में शामिल होकर मर्यादा पुरूषोत्तम राम के आदर्श को आत्मसात करने का आह्वान किया। साथ ही भगवान श्री राम की पूजा.अर्चना कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।
संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ग्राम भोरिंग, गढ़सिवनी,परसाडीह, लहंगर में आयोजित रामायण महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान राम की पूजा अर्चना करते हुए क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।
संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने भगवान श्रीराम के बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए कहा कि रामायण हमें जीवन जीने की कला सिखाता है।
उन्होंने कहा कि भगवान राम ने मानव जीवन में विभिन्न रिश्ते मां, बाप, भाई और अन्य पारिवारिक रिश्तों को मर्यादित ढंग से निभाते हुए जीवन यापन करने का आदर्श प्रस्तुत किया है। इसीलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा गया है। रामायण महोत्सव की तभी सार्थक होगी जब हम उनके बताए मार्ग पर चलेंगे।
उन्होंने कहा कि मर्यादा पुषोत्तम भगवान श्रीराम का हमारे छत्तीसगढ़ से गहरा संबंध रहा है। भगवान राम हमारे ईष्ट व आराध्य हैं। इसी को ध्यान में रखकर भूपेश सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में जहां-जहां भगवान श्री राम पधारे थे, उन जगहों को चिन्हित कर राम वन गमन परिपथ के रूप में विकसित किया गया है। साथ ही चंदखुरी में माता कौशिल्या के मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य किया गया है।
इस दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर के साथ प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा, दिलीप चंद्राकर,राधेलाल सिन्हा, विवेक पटेल, आर्यन गिलहरे,पोखन साहू आदि मौजूद थे।