महासमुन्द

अंबेडकर को किया नमन
16-Apr-2023 3:17 PM
अंबेडकर को किया नमन

महासमुंद, 16 अप्रैल। पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने अंबेडकर जयंती पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बाबा साहेब अंबेडकर को नमन किया। महासमुंद शहर के नयापारा, अंबेडकर चौक स्थित मूर्ति पर भाजपाजनों के साथ माल्यार्पण किया। पश्चात सतनामी समाज चौकबेड़ा द्वारा आयोजित कार्यक्रम एवं छिदौली में भारतीय जनता पार्टी झलप पटेवा मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक समारोह में भाग लिया।

इस अवसर पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष धरम पटेल, अश्विनी तोण्डे, धरम साहू, धनेश शुक्ला, कुलजीत सलुजा, निर्भय नायक, कमल कौशिक,फोतदार सोनवानी, पूरन मारकण्डे, राकेश साहू, जगदीश चौहान, केशव कोसर, मानसिंग महेश्वरी, भागवत महेश्वरी, टीकाराम कुर्रे, पूरन कोसरे, भगवान सिंग यादव सहित समाज की मातृ शक्ति भी उपस्थित थीं।


अन्य पोस्ट