महासमुन्द

एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में भाजपा को बढ़त दिलाना है-पटेल
15-Apr-2023 7:19 PM
एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में भाजपा को बढ़त दिलाना है-पटेल

पानी टंकियों से विधायक का प्रचार मिटाने की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 15 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी तुमगांव सिरपुर मंडल के कार्यक्रताओं की बैठक पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, पप्पू पटेल, मंडल उपाध्यक्ष पवन निर्मलकर, पासिद सरपंच लाला निषाद, वरिष्ठ कार्यकर्ता होरी लाल पटेल एवं सिरपुर शक्ति केन्द्र प्रभारी दुलरवा पटेल की मौजूदगी में हुई।

 इस अवसर पर डॉ. विमल चोपड़ा ने बूथ सशक्तिकरण को लेकर चल रहे अभियान की समीक्षा की एवं उपस्थित कार्यक्रताओं से कहा कि शीघ्र ही अपनी अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण कर पुस्तिका जमा कराएं।

मण्डल अध्यक्ष पप्पू पटेल ने सिरपुर क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यक्रताओं को आह्वान किया एवं कहा कि पूरी शक्ति के साथ एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को बढ़त दिलाना है।          

 रेस्ट हाउस में आयोजित इस बैठक में कार्यकताओं ने स्थानीय विधायक की निष्क्रियता, रेत खदानों से अवैध उत्खनन, रेत माफियाओं के आतंक व केन्द्र सरकार द्वारा निर्मित पानी टंकियों एवं प्रधानमंत्री सडक़ योजना की सडक़ों में दबाव पूर्वक अपना फ ोटो लगवाने, प्रधानमंत्री एवं संसद की उपेक्षा विषय पर बात हुई।

पप्पू पटेल ने कहा कि आगामी 21 अपै्रल को क्षेत्र की पानी टंकियों से विधायक एवं कांग्रेस के प्रचारात्मक संदेश को मिटाया जाएगा। उसके पूर्व कलेक्टर से चर्चा कर प्रशासनिक स्तर पर इसे मिटाने कहा जाएगा अन्यथा कि स्थिति में कलेक्टर कार्यालय में भाजपा के प्रचारात्मक नारे लिखे जाएंगे।

इस अवसर पर दुलरवा धीवर, भरत साहू, गोपी धु्रव, राजेश ठाकुर, रामू हिरवानी, लोकेश साहू, मोहन सेन, लाला निषाद, होरी लाल आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट