महासमुन्द

समस्याओं को लेकर नपा उपाध्यक्ष से मिले वार्डवासी
14-Apr-2023 2:42 PM
समस्याओं को लेकर नपा उपाध्यक्ष से मिले वार्डवासी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,14 अप्रैल। अयोध्या नगर वार्ड क्रमांक 3 में समस्याओं को लेकर जन कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारियों ने नगर पालिका उपाध्यक्ष व सभापति कृष्ण कुमार चंद्राकर से मुलाकात कर श्रीराम वाटिका कॉलोनी में बरसात के दिनों में होने वाली समस्या से जुड़ी एक पत्र सौंपा है।

वार्ड क्रमांक 3 नयापारा की ओर से आने वाले बरसात का पानी वार्ड 4 अयोध्या नगर सहित श्रीराम वाटिका में भर जाता है जिससे बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाती है। घरों में नाली का गंदा पानी प्रवेश कर जाता है। उन्होंने कहा कि गार्डन के लिए आरक्षित स्थल पर जल्द से जल्द गार्डन विकसित करने, गार्डन के साथ-साथ ओपन जिम की व्यवस्था की मांग की।  1 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। अयोध्या नगर और इमलीभांठा क्षेत्र में बहुत से कार्य होना है। इमलीभांठा बांध के सौंदर्यीकरण के लिए 1 करोड़, एकता चौक से लेकर नहर तक डामरीकरण सडक़ 20 लाख, गुलशन चौक से लेकर श्रीराम वाटिका के आगे तक सीसी नाली निर्माण 90 लाख, गुलशन चौक से लेकर श्रीराम वाटिका के गेट तक डामरीकरण कार्य 20 लाख, निर्मलकर घर से शंकर ठाकुर घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य 20 लाख, पाल पानी फैक्ट्री से चंचल दुबे घर तक सीसी रोड निर्माण 20 लाख, अहिवार घर से पंकज शर्मा घर तक टाप निर्माण 20 लाख, गुलशन चौक से लेकर श्रीराम वाटिका परिसर के गेट तक डामरीकरण कार्य 20 लाख रुपए का प्रावधान बजट में किया गया है।


अन्य पोस्ट