महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14अप्रैल। ग्राम पचरी में रामायण कार्यक्रम में महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई। इस अवसर पर महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने भगवान राम की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। उन्होंने उपस्थित ग्रामवासियों से कहा हम सभी को भगवान श्री राम चंद्र के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है।
रामायण हमें जीवन जीने की कला सिखाता है। छत्तीसगढ़ भगवान राम का नैनिहाल है। इसीलिए छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में जहां-जहां भगवान श्री राम पधारे थे उस जगह को चिन्हित कर जीर्णोधार करने का काम कर रहे हैं। उक्त अवसर पर सीटू सलूजा प्रदेश महामंत्री किसान कांग्रेस, राजा गंभीर, नरेंद्र कौशिक, गज्जू ध्रुव, ममता चंद्रकार, सरपंच हेमलता डडसेना, अर्चना मारकंडे, पवन डडसेना, हेमंत डडसेना, राजेश डडसेना,चमेली डडसेना, लखन टंडन, जनक डडसेना, होमेश्वर, मनीराम, जगन्नाथ, गेन्द राम, देवकुमार, लीलाधर साहू सहित समस्त कांग्रेसजन और ग्रामीण उपस्थित थे।