महासमुन्द

अवैध कबाड़ी सामान ले जाते तीन हिरासत में, वाहन बरामद
14-Apr-2023 2:39 PM
अवैध कबाड़ी सामान ले जाते तीन हिरासत में, वाहन बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,14अप्रैल। महासमुंद जिले की सरायपाली पुलिस ने अवैध कबाड़ी सामान को बेचने ले जाते तीन लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों से  साढ़े 1 लाख की कबाड़ के साथ घटना में प्रयुक्त दो वाहनों को बरामद किया है।

घटनास्थल पदमपुर रोड दुर्गा मंदिर के सामने सरायपाली बताई गई है। जब्त कबाड़ में लोहा, टीना 3350 किलोग्राम कीमत 1 लाख 34 हजार रुपए, घटना में प्रयुक्त वाहन कीमत 3 लाख 75 हजार रुपए कुल जुमला कीमत 5 लाख 9 हजार रुपए बरामद किया है।  पुलिस के मुताबिक थाना प्रभारी आशीष वासनिक को 13 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में कबाड़ी सामान भरकर बिक्री हेतु ले जा रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस के जवान सरायपाली थाने से रवाना हुए। पदमपुर रोड दुर्गा मंदिर के सामने जवानों ने घेराबंदी की और मुखबिर से मिली हुलिया वाले वाहनों का इंतजार करने लगे। उक्त वाहनों के आते ही पुलिस के जवानों ने रोका   और वाहन में बैठे लोगों से पूछताछ शुरू की।  पूछताछ में एक वाहन के चालक के बगल में बैठे व्य्क्ति ने अपना नाम ललित जांगड़े (32 वर्ष) सरायपाली, चालक ने अपना नाम देव प्रकाश निराला (21 वर्ष) सरायपाली तथा दूसरे वाहन के चालक ने अपना नाम शेख रिजवान (40 वर्ष) सरायपाली बताया। दोनों वाहनों को चेक करने पर कबाड़ी समान लोहा, टीना, कूलर के टुकड़े कागज आदि होना पाया गया।

आरोपियों के पास कबाड़ी सामान लोड करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। लिहाजा चोरी का सामान होने के माकूल संदेह में अवैध लोहे टीने का कबाड़ समान 3350 किलोग्राम कीमती1 लाख 34 हजार रुपए एवं घटना में प्रयुक्त 2 मैजिक वाहन 3 लाख, 75 हजार कुल जुमला कीमती 5 लाख 9 हजार रुपए को जप्त किया गया।  तीनों आरोपियों को धारा 41-1़4, 379 के तहत गिरफ्तार कर थाना जेल दाखिल किया गया है।


अन्य पोस्ट