महासमुन्द

वल्लभाचार्य में कैम्पस प्लेसमेंट के लिए साक्षात्कार
13-Apr-2023 4:01 PM
वल्लभाचार्य में कैम्पस प्लेसमेंट के लिए साक्षात्कार

महासमुंद, 13 अप्रैल। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के विवेकानंद सभागार में प्राचार्य डॉ. अनुसुइया अग्रवाल के निर्देशन में महाविद्यालय के रोजगार एवं मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं सेनाटा फाईनेंस प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में 12 अप्रैल को महाविद्यालय में कैम्पस प्लेसमेंट हेतु साक्षात्कार का आयोजन किया गया।

इस दौरान बिजनेस रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव सोनाटा फाईनेंस द्वारा पचास अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न हल कराए गए। कैम्पस प्लेसमेंट में कुल 200 विद्यार्थी का रजिस्ट्रेशन हुआ। 40 विद्यार्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डा. अनुसुइया अग्रवाल प्राचार्य के शुभकामना संदेश से हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय छात्रों के सर्वागीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। छात्रों को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिये निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक सीमारानी प्रधान, मनीराम धीवर, डा. नीलम अग्रवाल, समन्वयक नैक डॉ.मालती तिवारी समन्वयक रासेयो, डॉ ईपी चेलक, अजय कुमार राजा, सरस्वती सेठ, आशुतोष पुरी गोस्वामी, केशर बनपाल, मनीषा बेहरा, मृणाली चंद्राकर साथी सोनाटा फाईनेंस से शशांक नेका मित्तल इंचाई एवं रिया सिंह एचआर उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट