महासमुन्द

कांकेर को 124 रनों से हराकर महासमुंद सेफा में
12-Apr-2023 2:35 PM
कांकेर को 124 रनों से हराकर महासमुंद सेफा में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 अप्रैल।
छग स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा कांकेर में आयोजित लीग मैच में महासमुंद ने कांकेर को 124 रनों से परास्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मैच की शुरुवात में कांकेर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। जिसमें महासमुंद की टीम 316 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

मैच में वैभव पांडे ने 82 रन और शशांक ने 70 सर्वाधिक रन बनाये। जवाब में कांकेर की टीम 322 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार कांकेर ने पहली पारी में 6 रनों की बढ़त हासिल कर ली। महासमुंद की ओर से शशांक ने 4, सुधांशु ने 3, नमन ने 2 विकेट लिए। महासमुंद की दूसरी पारी 200 रनों पर सिमट गई। जिसमें हामिद के 45 रनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कांकेर को जीत के लिए 195 रनों का लक्ष्य मिला। नमन की गेंदबाजी के आगे कांकेर के बल्लेबाज टिक नहीं पाई और 70 रनों पर ऑल आउट हो गई। नमन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6, प्रशांत ने 2, हामिद ने 1 विकेट लिया। इस जीत के साथ ही महासमुंद  ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।


अन्य पोस्ट