महासमुन्द
भाजपा ने स्थापना दिवस मनाया
08-Apr-2023 3:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 अप्रैल। पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बूथ क्रमांक 166 में मनाया गया। डॉ. चोपड़ा के साथ बूथ अध्यक्ष ऋषभ बाफना एवं पूर्व पार्षद चन्द्रशेखर जलक्षत्री विशेष अतिथि थे।
डॉ.विमल चोपड़ा ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास का उल्लेख किया। उन्होंने राष्ट्रवाद एवं तुष्टिकरण की अवधारणा की व्यवस्था के साथ ही मोदी सरकार की प्रधानमंत्री आवास, जल जीवन मिशन, शौचालय, प्रधानमंत्री सडक़, गरीब कल्याण योजना,आयुष्मान भारत, कोविड टीकाकरण, सौभाग्य योजना आदि की जानकारी दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे