महासमुन्द
दुकानदार छुट्टे में किताबें नहीं दे रहे,पूरा सेट खरीदने की मजबूरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 अप्रैल। महासमुंद में कॉपी-किताबों को लेकर निजी स्कूलों की मनमानी फि र शुरू हो गई है। मानकों को दरकिनार कर अभिभावकों को किसी एक प्रकाशन की पुस्तकें और कॉपियां एक निश्चित दुकान से लेने की लिस्ट थमा दी गई है। वहीं, दूसरी ओर दुकानदार लूज किताबें नहीं दे रहे हैं। जिसके चलते अभिभावकों को अपने बच्चों के लिए पूरी पुस्तकों का सेट खरीदना पड़ रहा है।
महासमुंद शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल पढ़ रहे बच्चे स्कूल द््वारा निधा्र्ररित स्टेशनरी दुकान में किताबें खरीदने गए तो दुकान के संचालक ने बच्चों को छुट्टे में किताबें नहीं दी। कहा कि यदि किताबेें चाहिए तो पूरे सेट में ही खरीदना पड़ेगा। बच्चों ने कहा कि घर के बड़े भाई-बहनों की कुछ किताबें हैं। इसलिए जो किताबें नहीं हैं, उन्हें ही खरीदना है। इस पर दुकानदार ने कहा कि कॉपी समेत किताब का पूरा सेट ही लेना पड़ेगा।
मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2023-24 सत्र के लिए जिले के लगभग सभी निजी स्कूलों में दाखिले शुरू हो गए हैं। एक अप्रैल से नया सत्र प्रारंभ हो चुका है। ऐसे में अभिभावक छात्र-छात्राओं के लिए किताब-कॉपियां खरीदने में जुट गए हैं। शासन के आदेश के बावजूद शहर के कुछ निजी स्कूलों में एक फर्म को ठेका देकर अभिभावकों की जेब काटी जा रही है। इससे बुक डिपो संचालक द्वारा पूरी सेट 6 हजार तक कक्षा की पुस्तकों का सेट सात हजार रुपए में एमआरपी दर पर बेचा जा रहा है।
शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पांचवीं और सातवीं कक्षा में पढ़ रहे बच्चे स्कूल द््वारा निधा्र्ररित स्टेशनरी दुकान में किताबें खरीदने गए तो दुकान के संचालक ने बच्चों को छुट्टे में किताबें नहीं दी। कहा कि यदि किताबेें चाहिए तो पूरे सेट में ही खरीदना पड़ेगा। बच्चों ने कहा कि घर के बड़े भाई-बहनों की कुछ किताबें हैं। इसलिए जो किताबें नहीं हैं, उन्हें ही खरीदना है। इस पर दुकानदार ने कहा कि कॉपी समेत किताब का पूरा सेट ही लेना पड़ेगा।
बच्चे उस दुकान से थोड़ी दूर स्थित एक और स्टेशनरी दुकान में गए। सोचा कि दूसरी दुकानों में कुछ छूट पर किताबें मिल जाएंगी। पर ऐसा नहीं हुआ। बच्चे कई दुकानदारों के पास हो आए लेकिन अंतत: उन्हें किताबें नहीं मिली। महासमुंद शहर के कुछ दुकानों में तो सीबीएसई की किताबें हैं ही नहीं और जिन दुकानों में हैं, उनका कहना है कि कंपनी के अनुसार पूरा सेट एमआरपी रेट पर ही लेना पड़ेगा। एक-दो किताबें नहीं मिलेंगी।
बच्चों के पालकों का कहना है कि उनके बच्चे शहर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पढ़ते हैं। स्कूल की ओर से जारी किए गए पाठ्यक्रम में किताबों के साथ ही कॉपियां और कवर रोल भी एक ही कंपनी की खरीदने की बाध्यता है। जबकि बाजार में कम दामों पर उक्त कंपनी की गुणवत्ता से बेहतर कॉपियां और कवर रोल कम दामों पर मिल रहे हैं।
महासमुंद शहर के ही एक निजी स्कूल में पहली कक्षा के लिए कॉपी-किताबों का सेट 4900 रुपए, दूसरी के लिए 5200, तीसरी कक्षा के लिए 5500, चौथी की 6000, पांचवीं की साढ़े छह हजार रुपए सेट के हिसाब से बेची जा रही है। सातवीं और आठवीं कक्षा के लिए निर्धारित कॉपी बाजार में 90 रुपए की है। उससे अच्छी अन्य कॉपी अन्य दुकानों में 60 रुपए में मिल रही है। वहीं कवर रोल निश्चित कंपनी का लगभग 250 रुपए एमआरपी पर विद्यालय की ओर से उपलब्ध कराया जा रहा है। अन्य दुकानों में यही कवर रोल 100 रुपए का है। दुकानदारों की मानें तो हर कंपनी दुकानदार को 10 प्रतिशत तक छूट देने के लिए सहमत होती है।