महासमुन्द

शहर सहित आसपास के गांवों में चिकन पॉक्स के दर्जन से अधिक केस
08-Apr-2023 2:43 PM
शहर सहित आसपास के गांवों में चिकन पॉक्स के दर्जन से अधिक केस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 8 अप्रैल। जिला मुख्यालय सहित अंचल में इन दिनों चिकन पॉक्स छोटी माता ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। शिशु और किशोर बालक इससे काफी प्रभावित हैं। इस बीमारी से पीडि़त मरीज चिकित्सालय पहुंच रहे हैं। वहीं, शीतला मंदिरों में भी लोग पानी चढ़ाने पहुंच रहे हैं। बीते एक हफ्ते से महासमुंद शहर में भी छोटी माता का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। जानकारों का मानना है कि गर्मी, ठंड और बारिश के मिले-जुले मौसम इसका बड़ा कारण है।

कुछ दिनों से खरियार रोड ओडिशा से राजधानी रायपुर के बीच यह बीमारी तेजी से फैल रही है। लिहाजा महासमुंद शहर सहित आसपास के ग्रामों में दर्जन भर से अधिक केस आ चुके हैं। इससे प्रभावित मरीजों में कई तरह के अन्य बीमारी के अधिक फैलने की आशंका रहती है। पिछले सप्ताह भर से महासमुंद, आरंग क्षेत्र के ग्रामों में इसका प्रकोप देखा जा रहा है।

डॉक्टरों की मानें तो यह पीड़ादायक रोग है। एक बार होने पर इसका असर सात दिन तक काफ ी तीव्र रहता है। तथा दूसरों के भी संक्रमित होने की आशंका रहती है। इसका टीका बच्चों को लगाया जाता है। लेकिन कभी-कभी उसके बाद भी यह रोग होने की आशंका रहती है। साफ.सफ ाई के अभाव में खासतौर पर किशोर वर्ग ज्यादा पीडि़त हैं। हर साल मार्च से मई माह के बीच इस बीमारी का फैलाव रहता है।

डॉक्टरों का कहना है कि जोस्टर वायरस चिकन पॉक्स का कारण बनता है, जो एक अत्यधिक संक्रामक रोग है। अधिकांश मरीज 1-2 सप्ताह में ठीक हो जाते हैं। यह एक वायरल युक्त बीमारी है जो फ फ ोले की तरह दिखने वाले दाने का कारण बनती है। ये दाने चेहरे और छाती पर शुरू होते हैं और फि र पूरे शरीर में फैल जाते हैं। यह द्रव से भरे फ फ ोले खुजलीदार तथा विशेष रूप से संक्रामक होते हैं। जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है, उन शिशुओं में चिकनपॉक्स सबसे आम संक्रमण है। हालांकि चिकन पॉक्स वयस्कों को भी संक्रमित कर सकता है। गंभीर मामलों में ये छाले, मुंह, नाक, आंखों और जननांगों तक फैल सकते हैं।

जिला मुख्यालय से लगे ग्रामों में इसका फैलाव अधिक है। महासमुंद शहर की निचली बस्तियों के साथ-साथ आरंग क्षेत्र के ग्राम गौरभांठा के आसपास इस बीमारी से दर्जनों लोग संक्रमित हैं। सिटी क्लीनिक सूत्र के अनुसार रोजाना आसपास के ग्रामों से इसके मरीज यहां पहुंच रहे हैं। रायपुर से महासमुंद आकर करीब दर्जन भर लोग इसका इलाज करवा रहे हैं।

डॉक्टरों की सलाह है कि यदि किसी वयस्क को पहली बार चिकन पॉक्स हुआ है, तो उनके शरीर में दर्द, गले में खराश, खांसी, थकान, बुखार के अलावा चकत्ते तथा फफोले दिखाई देते हैं। जिन्हें इसका टीका लग चुका होता है, उनमें भी मध्यम लक्षण के साथ चिन पाक्स हो जाता है। अत: मरीज डाक्टरों की सलाह से ही दवाओं का सेवन करें व दाल के पानी का भरपूर उपयोग करें। दवाओं का उपयोग कम करें तथा एंटी बायोटिक से परहेज करें।


अन्य पोस्ट