महासमुन्द

पेयजल नहीं मिलने की शिकायत, नपाध्यक्ष ने कर्मी को काम से निकाला
07-Apr-2023 3:31 PM
पेयजल नहीं मिलने की शिकायत, नपाध्यक्ष ने कर्मी को काम से निकाला

रात्रि पानी टंकी में ड्यूटी देने के बजाए घर चले जाने पर कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,7 अप्रैल।
रेस्ट हाऊस पानी टंकी के पेयजल आपूर्ति कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में पानी टंकी में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारी को नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने कार्य से हटा दिया है। नाली सफाई का जायजा लेने नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग गुरुवार को वार्डों में चल रहे नाली सफाई का जायजा लेने पहुंची। इसी दौरान वार्डवासियों ने पिछले 5 दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं होने की शिकायत की।

नपाध्यक्ष को बताया गया कि पंजाबीपारा, गंजपारा, गांधी चौक, गोल बाजार, कॉलेज रोड में पीने का पानी नहीं आ रहा है। जिस पर नपाध्यक्ष शिकायत की गंभीरता को देखते हुए नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने तत्काल जल प्रभारी को मौके पर बुलाया और पानी सप्लाई की जानकारी ली।

इस पर बताया गया कि इन क्षेत्रों में रेस्ट हाऊस स्थित पानी टंकी से पेयजल की आपूर्ति होती है। जब इस संबंध में पानी टंकी में कार्यरत संतोष प्रधान से पूछा गया तो रात्रि ड्यूटी के दौरान अपने घर चले जाने की बात सामने आया। नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग को बताया कि फि ल्टर प्लांट से आने वाला पाइपलाइन को सीधे पानी टंकी से जोडक़र घर चले जाते हैं, जबकि पाइपलाइन से आने वाला पानी सीधे पानी टंकी से जोडऩे के बजाए टंकी के नीचे बनाए गए अतिरिक्त टंकी को भरा जाना है।

संतोष प्रधान को नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने फटकार लगाते हुए कहा कि भरी गर्मी में लोगों को पानी की समस्या से जुझना पड़ा है। उक्त कर्मचारी को नगर पालिका के कार्य से निकाल दिया गया है। नपाध्यक्ष ने कहा कि पेयजल आपूर्ति आवश्यक सेवा है और इस काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करना है।


अन्य पोस्ट