महासमुन्द
आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में बदलाव, अब चार घंटे लगेंगी
07-Apr-2023 3:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 7अप्रैल। लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के समय में बदलाव कर दिया है। अब बुधवार 5 अप्रैल से आगामी 30 जून तक के संचालन का समय 6 घंटे घटाकर 4 घंटे किया गया है। पहले प्रात: 9:30 से 3:30 बजे 6 घंटे तक आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जा रहा था। आज से आंगनबाड़ी केंद्र प्रात: 7 बजे से 11 बजे तक चार घंटे लगेंगे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को 7 बजे से पहले आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचना होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे