महासमुन्द

शिविर में न्यायाधीश, अधिवक्ता, पक्षकारों के स्वास्थ्य की जांच
07-Apr-2023 2:59 PM
शिविर में न्यायाधीश, अधिवक्ता, पक्षकारों के स्वास्थ्य की जांच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 अप्रैल।
विश्व स्वास्थ्य दिवस के एक दिन पूर्व गुरुवार को जिला सत्र कार्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में न्यायाधीश, अधिवक्ता, पक्षकार सभी का स्वास्थ्य जांच किया गया। स्वास्थ्य शिविर में लोगों को कोरोना से बचने व कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की नसीहत के साथ ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की भी जांच की गई और चिकित्सा परामर्श के साथ नि:शुल्क दवा वितरण किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर के आयोजनकर्ता खण्ड चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए और लोगों के स्वास्थ्य चेकअप के लिए इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। विश्व स्वास्थ्य दिवस व बढ़ते कोरोना केस के मद्देनजर लोगों को जागरुक करने और विश्व स्वास्थ्य शिविर की थीम हेल्थ फ ार ऑल के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

गौरतलब है कि महासमुंद जिले में इस वक्त 6 कोरोना केस एक्टिव है और सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए कोरोना जांच बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही चिकित्सक लोगों से मास्क लगाने, हमेशा हाथ धोने और सर्दी खांसी होने पर कोरोना जांच कराने की अपील कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट