महासमुन्द

राशन दुकानों का भौतिक सत्यापन, 77.84 लाख का 1072 क्विंटल चावल का शार्टेज मिला
06-Apr-2023 3:33 PM
राशन दुकानों का भौतिक सत्यापन, 77.84 लाख का 1072 क्विंटल चावल का शार्टेज मिला

एक राशन दुकान निरस्त तथा 2 दुकानें निलंबित कर वसूली के आदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 अप्रैल।
पीडीएस के तहत संचालित उचित मूल्य की दुकानों में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। महासमुंद जिले की 12 राशन दुकानों में भौतिक सत्यापन के दौरान 77.84 लाख रुपए का 1072 क्विंटल चावल का शार्टेज मिला है। इसके तहत एक राशन दुकान निरस्त तथा 2 दुकानें निलंबित क र वसूली के आदेश दे दिए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पहले इन राशन दुकानों से टेबलेट के जरिए वितरण किया जाता था। कुछ वर्षों से ई-पॉस मशीन से राशन वितरण किया जा रहा है। स्वाभाविक तौर पर हर राशन दुकान में हर माह कुछ राशन वितरण होने से बच जाता है। हर माह बचत होते होते बड़ी मात्रा में राशन एकत्र हो जाता है।

सूत्रों का कहना है कि प्रदेश स्तर पर यह बचत राशन कई हजार मीट्रिक टन तक पहुंची है। इसीलिए कहा गया था कि बचत खाद्य सामग्री को घटाकर खाद्यान्न का आबंटन दुकानों को किया जाए। इसके लिए बचत स्टाक का सत्यापन पूरे प्रदेश में किया गया।
सत्यापन में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। जिले के 12 दुकानों में से एक में 1946 तथा दूसरे दुकान से 1072 क्विंटल चावल निरस्त की गई, जबकि जिले की 12 दुकानों में 1946 क्विंटल चावल गायब पाया गया है। इसमें से करीब 77.84 लाख रुपए की 1072 क्विंटल चावल तो सिर्फ एक दुकान से गायब हुआ है।

जिन उचित मूल्य की दुकानों में चावल का शार्टेज आया है, उनमें प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बसना का दुकान क्रमांक-1 है। हालांकि खाद्य अमले ने एक दुकान संचालक से 100 क्विंटल की कार्रवाई करते हुए सभी शार्टेज की वसूली कर ली है। जिले में अधिकांश उचित मूल्य दुकानों का संचालन सोसायटियां करती हैं। लिहाजा राज्य शासन सोसायटी संचालकों से रिकवरी की तैयारी कर रही है।

 


अन्य पोस्ट