महासमुन्द

चोरी के वाहन समेत दो आरोपी गिरफ्तार
05-Apr-2023 2:59 PM
चोरी के वाहन समेत दो आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 अप्रैल।
बीते13 जनवरी को चोरी हुई चारपहिया वाहन को पुलिस ने बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
प्रार्थी ने बसना थाने में जानकारी दी थी कि दिनांक 3 जनवरी को रात्रि करीब 10 बजे अपने वाहन टाटा सूमो को अपने घर के बाजू स्थित लाधी तालाब किनारे खड़ा कर रखा था। दूसरे दिन 4 जनवरी की सुबह 5 बजे देखा कि मेरा टाटा सूमो वाहन जहां पर खड़ा किया था, वहां पर नहीं है। आस पास पता तलाश किया कहीं पता नहीं चला।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बसना में धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान लगातार अज्ञात चोर व चोरी गये मशरूका का पता तलाश किया जाता रहा।
इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि परसकोल का सम्पत भोई नामक व्यक्ति दिनांक घटना को अपने साथी सुखरू सतनामी निवासी निलजीपथरा ओडिशा के साथ ग्राम तोषगांव में देखा गया है। जिस पर संदेही सम्पत भोई के घर पर दबिश देकर पूछताछ की गई।

आरोपी ने बताया कि दिनांक घटना 3 जनवरी को वाहन टाटा सूमो को चोरी किया है। मौके पर संदेही का मेमोरण्डम लेकर चोरी गये वाहन को ग्राम निलजीपथरा ओडिशा से बरामद किया गया। इस घटना में साथ देने वाले दूसरे आरोपी सुखरू सतनामी के घर भी दबिश दी गई। इस तरह आरोपी सम्पत भोई (25) परसकोल थाना बसना जिला महासमुंद तथा परसकोल निवासी साथी आरोपी सुखरू सतनामी को 4 अप्रैल को गिरफ्तार कर मामले को विवेचना में लिया गया है।


अन्य पोस्ट