महासमुन्द

प्रधानमंत्री आभार कैलेंडर का विमोचन
04-Apr-2023 6:56 PM
प्रधानमंत्री आभार कैलेंडर का विमोचन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 4 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विगत कई वर्षों से जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित है, जिनका प्रत्यक्ष लाभ भारतवर्ष के करोड़ों लोग ले रहे हैं खासकर बहन बेटियां महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं से वे ज्यादा लाभान्वित हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, कोरोना वैक्सीन, प्रधानमंत्री जनधन खाता, प्रधानमंत्री फसल बीमा, स्वच्छता अभियान, शौचालय निर्माण, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना आदि योजनाओं से हमारे खल्लारी विधानसभा के लाखों बहने भी लाभान्वित हुई हैं एवं उनकी ओर से पीएम का आभार प्रदर्शित करने वाला कैलेंडर अलका चंद्राकर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा सदस्य जिला पंचायत के सौजन्य से बनाया गया है, जिनका विमोचन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के कर कमलों से हुआ।

अलका ने बताया कि महिला लाभार्थी सेल्फी अभियान पूरे प्रदेश सहित देश में चलाया जा रहा है जिनके तहत महिला लाभार्थी किसी भी योजना से लाभान्वित हैं, उनका सेल्फी फोटो लेकर नमो ऐप में डाउनलोड का कार्य चल रहा है। साथ में यह कैलेंडर भी वितरित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में डेढ़ लाख सेल्फी का लक्ष्य है।


अन्य पोस्ट