महासमुन्द

बरोंडाबाजार में हर्षोल्लास के साथ मनी कर्मा जयंती
04-Apr-2023 3:36 PM
बरोंडाबाजार में हर्षोल्लास के साथ मनी कर्मा जयंती

महासमुंद,4 अप्रैल। साहू समाज शेर परिक्षेत्र के ग्राम बरोंडाबाजार में हर्षोल्लास के साथ कर्मा जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि सांसद चुन्नीलाल साहू ने समारोह को संबोधित करते हुअ कहा कि आज हजार वर्ष बीत जाने पर भी हम सामाजिक कुरीतियों जैसे किसी महिला के विधवा हो जाने पर चूड़ी उतारते समय सैकड़ों की तादाद में साड़ी भेट करते हैं। जबकि इस वक्त उस परिवार को आर्थिक मानसिक सहयोग की जरूरत होती है। कर्मा जयंती नारी शक्ति की जयंती है। नारी होकर भी कर्मा माता ने समाज के अनेक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंका है। उनके अनेक उत्कृष्ट सामाजिक कामों से सीख लेते हुए आज समाज में घर कर चुकी कुरीतियों को नष्ट करना है। इस कार्य के लिए एक बार फिर से आज नारी शक्ति की नितांत आवश्यकता है।

कार्यक्रम के  अध्यक्ष धरमदास साहू ने कहा कि माता कर्मा ने समाज की कुरीतियों को समाप्त करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। विशेष अतिथि के रूप में गोपा साहू पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत, मीना साहू तहसीलदार, मोती साहू भाजपा नेता, रमेश साहू, डा. सुंदर साहू अध्यक्ष शेर परिक्षेत्र, मुन्ना साहू, नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष धरमदास साहू, जिला उपाध्यक्ष तुला राम साहू, नोहर दास साहू, मोती साहू, जवाहर साहू, रमेश साहू, श्याम कुमार साहू, प्रेम साहू, ललित साहू, मनोहर साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट