महासमुन्द

ओडिशा से महासमुंद के रास्ते कार में गांजा ले जाते दो प्रकरणों में एक महिला सहित 6 गिरफ्तार
03-Apr-2023 2:56 PM
ओडिशा से महासमुंद के रास्ते कार में गांजा ले जाते दो प्रकरणों में एक महिला सहित 6 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 अप्रैल।
अलग-अलग मामलों में सरहदी राज्य ओडिशा से गांजा लेकर महासमुंद के रास्ते मध्यप्रदेश ले जाते दो लोगों को जेल दाखिल किया गया है। रविवार 2 अप्रैल को थाना सिंघोड़ा एवं कोमाखान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजा लेकर आरोपी महासमुंद से गुजरने वाले हैं।

उक्त सूचना पर पुलिस की टीम ग्राम रेहटीखोल में वाहन चेकिंग पाइंट लगाकर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की अर्टिगा कार ओडिशा की ओर से आते देखा गया। वाहन को चेकिंग पाइंट ग्राम रेहटीखोल में रोका गया। वाहन में चार व्यक्ति सवार थे। पुलिस टीम को देखकर चालक वाहन को छोडक़र भागने लगे। उनका पीछा करते हुए पुलिस भी दौड़ी और आरोपी पक ड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम पता बिहारी लाल डोहर वाहन चालक उम्र 32 वर्ष साकिन कोनइता थाना सभापुर जिला सतना म.प्र., राम बहोर उम्र 38 वर्ष साकिन सोहावल सतना म.प्र., शिवाकान्त कोल उम्र 20 वर्ष साकिन लालपुर थाना नागोद जिला सतना म.प्र. तथा दीपक पटेल उम्र 30 वर्ष साकिन लालपुर थाना नागोद जिला सतना म.प्र. बताया।

पूछताछ के बाद टीम ने वाहन की तलाशी ली तो पीछे डिक्की में एक प्लास्टिक बोरी के अंदर खाकी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ पैकेट में 25 किलो ग्राम वजनी गांजा कीमती 5 लाख रुपए मिला। पुलिस ने गांजा के साथ परिवहन में प्रयुक्त अर्टिगा कार कीमती 8 लाख और 4 नग मोबाइल, नगदी रकम 1500 रुपए भी भरामद किया है। सभी आरोपियों धारा 20बी एनडीपीएस के तहत जेल दाखिल किया है।

इसी तरह के दूसरे मामले में कोमाखान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घोयनाबाहरा मेला मड़ई भ्रमण से वापस आते एक सफेद रंग की वेगनआर कार में एक महिला एवं पुरूष आरोपी को 35 किलो गांजा समेत हिरासत में लिया है। सायबर सेल एवं थाना कोमाखान की टीम को आरोपियों ने अपना नाम पता रमेश कुमार सिंह उम्र 41 वर्ष साकिन ग्राम मुरादाबाद उत्तरप्रदेश तथा विन्द्रावती उर्फ बिन्दु उर्फ कंचन सिंह उम्र 45 वर्ष साकिन ग्राम मक्दूमपुर उत्तरप्रदेश बताया है। उनके वाहन की डिक्की में 17 नग खाकी रंग की झिल्ली से लिपटा हुआ 35.340 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला।

आरोपियों से वेगनआर वाहन कीमती 3 लाख रुपए के अलावा एक कीपैड फोन कीमती 500 रुपए तथा नगदी 3000 रुपए भी बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को धारा 20बी एनडीपीएस के तहत जेल भेजा गया है।


अन्य पोस्ट