महासमुन्द
प्रशासन इस विषय में ध्यान नहीं देती है तो भाजपा के समर्थन में जल्द ही उग्र आंदोलन किया जाएगा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 अप्रैल। चार सूत्रीय मांगों को लेकर कमार भुंजिया समाज के लोगों का धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल जारी है। एक सप्ताह पहले सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं सहित पूर्व विधायक डॉ.विमल चोपड़ा उनके सर्मथन में धरनास्थल पहुंचे थे। डॉ. चोपड़ा से हुई बातचीत में उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन का कोई भी अफसर अथवा कर्मचारी भूख हड़ताल करने वालों ले मुलाकात के लिए अब तक नहीं पहुंचा है। उन्होंने ने कहा कि प्रशासन इस विषय में ध्यान नहीं देती है, तो भाजपा के समर्थन में जल्द ही उग्र आंदोलन किया जाएगा।
डॉ. चोपड़ा ने बताया कि विशेष पिछड़ी जनजाति कमार भुजिया समाज के पढ़े लिखे युवा सरकारी आदेश के परिपालन में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी सहायक ग्रेड 3 में सीधी भर्ती के पक्ष में हैं। इन युवाओं का कहना है कि महासमुंद जिले में भुजिया प्रकोष्ठ लागू कर वन भूमि पट्टा तथा सीधी भर्ती पर कार्रवाई की मांग किया जाए।
इन्हीं मांगों को लेकर जिला अध्यक्ष कमार समाज मोती राम कमार, जिला अध्यक्ष भुजिया समाज कौशल नेताम, संतराम भुजिया, चैतराम कमार, साजन कमार, लक्ष्मी भुजिया, मानकी कमार, विष्णु भुजिया, प्रकाश नागे, नम्रता भुजिया, सोनिया कमार, धनेश्वरी भुजिया, अनिता कमार, सुमलता, राधिका कमार, ममता, ओम कुमारी भुजिया, ललिता कमार, अमन कुमार भुजिया, हेमलाल भुजिया, दीपक भुजिया, रामनाथ कमार, मिथलेश कमार, सूरज कमार, दयालाल भुजिया, खूब लाल भुंजिया, छन्नु लाल भुंजिया जोहन भुंजिया संतुराम भुंजिया अमित कमार आदि उपस्थित थे।