महासमुन्द
सेवा शतोंं का उल्लंघन कर टैक्स लेने में मस्त है बीएसपीसीएल कंपनी
हादसे के बाद अक्सर पुलिस ही घायलों का सहयोग कर अपनी गाड़ी से अस्पताल तक पहुंचाती है
टैक्स देने वाले अधिकांश लोगों को नहीं मालूम कि दुर्घटना के टोल नाके में भी सुविधाएं मिलती हैं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,2 अप्रैल। महासमुंद जिले से गुजरने वाली फोरलेन सडक़ पर बीएसपीसीएल कंपनी वाहन चालकों से टोल टैक्स तो ले रही है लेकिन टोल टैक्स में दुर्घटना के वक्त सुविधा मुहैया कराने में रुचि नहीं ले रही है। टोल टैक्स नाके में सेवा शर्तों के अनुसार हादसे में घायल व्यक्तियों को तुरंत प्राथमिक उपचार हेतु बीएसपीसीएल कंपनी के पास ऑक्सीजन सिलेंडर युक्त फस्र्ट ऐड किट(सभी प्रकार की दवाई युक्त),एम्बुलेंस, प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ , डॉक्टर और इलाज के लिए सर्व सुविधा युक्त बिल्डिंग होने चाहिए। साथ ही प्रत्येक टोल प्लाजा में 30 टन वजन उठा सकने वाली एक-एक क्रेन होना चाहिए। सडक़ों, पुल-पुलियों में बिजली की व्यवस्था भी बीएसपीसीएल कंपनी की जिम्मेदारी में है। चूंकि टोल टैक्स देने वाले अधिकांश लोगों को नहीं मालूम होता है कि दुर्घटना के वक्त बीएसपीसीएल कंपनी के टोल नाके में भी सुविधाएं होती हैं। लिहाजा किसी भी दुर्घटना के बाद वाहन मालिक पैसे खर्च कर अपने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को उठवाता है, अपना इलाज कराता है। इससे भी ज्यादा गंभीर स्थिति हो तो पुलिस वाले घायलों को अस्पताल तक पहुंचा देते हैं।
बीएसपीसीएल कंपनी के ढांक टोल और छुईपाली सरायपाली टोल में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है लेकिन टैक्स बराबर लिया जा रहा है। नेशनल हाइवे 53 में बीएसपीसीएल कंपनी अपनी एग्रीमेंट (सेवा शर्तों) का उल्लंघन करते हुए भारी भरकम टोल टैक्स ले रही है। उल्लंघन का एक उदाहरण यह है कि डेढ़ साल पहले सराईपाली के आगे आरटीओ बेरियर आसपास एक्सीडेंट हुआ था। इसमें 6 लोग घायल हुए थे। एक्सीडेंट के बाद बीएसपीसीएल का एबुलेंस नहीं पंहुचा। पुलिस के जवानों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जबकि नेशनल हाइवे में बड़ी गाड़ी के एक्सीडेंट के बाद सडक़ से एक्सीडेंटल वाहन को हटाने और सडक़ को क्लियर करने के लिए प्रत्येक टोल प्लाजा में 30 टन का क्रेन होना चाहिए। ताकि एक्सीडेंट हुए लोड वाहनों को सडक़ से किनारे किया जा सके। लेेकिन बीएसपीसीएल कंपनी के ढांक टोल और सराईपाली टोल दोनों टोल प्लाजा में एक भी 30 टन क्षमता वाला क्रेन नहीं है।
जानकारी मिली है कि ढांक टोल में लगभग 12 टन का एकमात्र क्रेन है लेकिन छुईपाली टोल में एक भी क्रेन नहीं है। जबकि अग्रीमेंट में प्रत्येक टोल में एक 30 टन का क्रेन रखने की बात रखी गयी है। साथ ही एक्सीडेंट होने वाले वाहन मालिक से उसके वाहन को उठाने के लिए किसी प्रकार राशि नहीं लेने का प्रावधान है। चूंकि इस काम का पैसा टोल टैक्स में ही जुड़ा हुआ रहता है। लेकिन बीएसपीसीएल कंपनी एक्सीडेंटल वाहनों से भी वाहन उठाने का चार्ज लेती है।
आरंग से महानदी पुल समेत नेशनल हाइवे 53 में जितनी भी लाईट लगी है, उसका मेन्टेन्स भी बीएसपीसीएल कंपनी को करना है। लेकिन यहां लाइट कई दिनों तक बंद रहती है। खासकर महानदी पुल की लाइट अक्सर बंद रहती है। कभी दो चार लाईट ही जलती है। पुल पर अंधरे होने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। वाहन चालकों को भी आने जाने में परेशानी होती है।
नेशनल हाइवे 53 में आरंग से सरायपाली के बीच होने वाले हादसे के बाद घायलों को प्राथमिक उपचार समय में नहीं मिल पाता है। क्योकि बीएसपीसीएल कंपनी के पास सभी प्रकार के दवाई युक्त फस्ट्रेट किट, आक्सीजन सिलेंडर युक्त एम्बुलेंस, प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ है ही नहीं। इसलिए लोगों की हादसे के बाद मौत के आंकड़े बढ़ रहे हैं। हादसे के बाद अक्सर पुलिस ही घायलों का सहयोग करते हुए अपनी वाहन से हॉस्पिटल तक पहुंचाती है। जबकि यह पूरा काम टोल लेने वाली बीएसपीसीएल कंपनी का है।